{"_id":"678ab435554e272a3403a8d0","slug":"students-won-prizes-in-painting-speech-and-quiz-competitions-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-565207-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार
विज्ञापन
मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत तहसील स्तरीय चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकला गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद की बुशरा बतुल, द्वितीय स्थान पर पीएलजेएल इंटर कॉलेज की पायल, तृतीय स्थान पर मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की रिशिता रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज की वैशाली ठाकुर, द्वितीय स्थान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के सिद्धार्थ, तृतीय स्थान चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के ध्रुव कुमार का रहा। क्विज प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के अनुज पहले, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की नेहा दूसरे, जीजीआईसी लाइनपार के जस्सी तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार, पीएलजेएल इंटर कॉलेज, राजकला इंटर कॉलेज ,अब्दुल सलाम इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, ग्रीन मीडोज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेजर राजीव ढल, धर्मेंद्र वंश एवं अनूप कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।