{"_id":"5d2f63a18ebc3e6cfb0874a7","slug":"students-in-support-of-one-nation-one-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता: बुशरा के तर्क में दम, बनी नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता: बुशरा के तर्क में दम, बनी नंबर वन
Thu, 18 Jul 2019 05:37 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क,अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : Amar Ujala
श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एक देश एक चुनाव के पक्ष और विपक्ष में तार्किक तरीके से अपनी बात रखी। प्रतिभागियों ने देश हित में आवश्यक जबकि लोकतंत्र की भावना के खिलाफ अलग-अलग तर्क रखे। छात्रा बुशरा नवाज के तर्क पर निर्याणकों को दम दिखा। बुशरा नवाज को प्रथम, मोहित शर्मा को द्वितीय, यतिका शर्मा को तृतीय मिला स्थान। जबकि निदा खान और मोहम्मद अतयाब को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से बुधवार को नायाब अब्बासी पीजी कॉलेज के कांफ्रेंस हाल में स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में दस ग्रुप में प्रतियोगिता हुई। दो घंटे से अधिक समय तक चली इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने एक देश एक चुनाव के पक्ष और विपक्ष में विचार रखे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से श्रम, साधन, आर्थिक, सुरक्षा पर कम बोझ पड़ेगा। यह देश हित में बेहतर साबित होगा। वहीं विपक्ष में प्रतिभागियों ने लोकतंत्र की मूल भावना और क्षेत्रीय दलों के लिए हानिकारक बताया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का दो स्तर पर मूल्यांकन किया। विषय वस्तु और उनकी प्रस्तुतिकरण पर बराबर-बराबर अंक दिए। प्रथम दो पुरस्कार में जेएस हिंदू पीजी कॉलेज की बुशरा नवाज प्रथम और मोहित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
हसनपुर स्थित चिरंजी लाल कॉलेज की यतिका शर्मा तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा नायाब अब्बासी पीजी कॉलेज की निदा खान और मोहम्मद अतयाब सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गए। इस दौरान प्रबंधक एम. असलम फारूकी, प्राचार्य डॉ. लुबना हामिद, डॉ. महताब अहमरोहवी, डा. तारीक अजीम, डॉ. संगीता रानी, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. तश्कील हैदर, डॉ. अथर कमाल, डॉ. खिजर हयात, कसीम अशरफ आदि रहे।