फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students from Rampur Balbhadra dominated the sports competition.

Moradabad News: खेल प्रतियोगिता में रामपुर बलभद्र के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा

Sat, 17 Oct 2026 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Students from Rampur Balbhadra dominated the sports competition.
ठाकुरद्वारा। न्याय पंचायत नन्हूवाला के परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। प्रतियोगिता में रामपुर बलभद्र के छात्र-छात्राएं छाए रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का प्रारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष वीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंश और बालिका वर्ग में साजिया नूरी प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंश प्रताप और बालिका वर्ग में सानिया रामपुर बलभद्र प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में नितिन प्रतापपुर प्रथम और बालिका वर्ग में रामपुर बलभद्र की अवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में के जूनियर वर्ग में नितिन प्रताप को प्रथम और बालिका वर्ग में रामपुर बलभद्र की अवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में रामपुर बलभद्र के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। खो खो की बालक बालिका वर्ग की दोनों प्रतियोगिता में रामपुर बलभद्र के छात्र-छात्राएं विजय रहे। गोला फेंक में रामपुर बलभद्र के जूनियर वर्ग में अनुज और बालिका वर्ग में अवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। योग और गायन प्रतियोगिता भी रामपुर बलभद्र के छात्र-छात्राओं ने जीती। प्रतियोगिता का संचालन नोडल शिक्षक त्रिवेंद्र सिंह, व्यायाम शिक्षक भीम सिंह, कुलदीप सिंह, पीयूष कुमार प्रशांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed