फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student's bicycle and school bag stolen from hospital

Moradabad News: अस्पताल से छात्र की साइकिल व स्कूल बैग चोरी

Sat, 04 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Student's bicycle and school bag stolen from hospital
कांठ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार को छात्र की साइकिल और उसमें टंगा स्कूल बैग चोरी हो गया। निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत आने वाले गांव बुढ़ानंगला निवासी छात्र प्रभांग पुत्र बलराम कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में नौ वीं का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह तबियत खराब होने पर कॉलेज से सीएचसी दवाई लेने आया था। वह अपनी साइकिल को खड़ा कर अंदर अस्पताल में चल गया। इसी बीच चोर उसकी साइकिल और उसके टंगे स्कूल बैग को चोरी करने फरार हो गया। जब प्रभांग वापस लौटा तो साइकिल गायब थी। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया, लेकिन चोर का कोई पता नहीं चल सका। बता दें कि सीएचसी परिसर में ही कस्बा पुलिस चौकी भी है, लेकिन इसके बाद भी चोर आए दिन यहां चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अस्पताल में अनावश्यक रूप से शरारती तत्व घूमते रहते हैं, जिन्हें पुलिस कभी भी टोकने की जरूरत नहीं समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed