फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stone pelting in kite flying dispute in moradabad

मुरादाबाद में पतंगबाजी को लेकर पथराव: हाजरा बेगम बोली- दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए पड़ोसी, जमकर की मारपीट

Sat, 19 Feb 2022 07:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 07:44 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
stone pelting in kite flying dispute in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कटघर थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले आरोपी फरार हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के पीरजादा निवासी रईस ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुब्हान, इदरीश, अब्दुल मलिक और गाजिल के बच्चे भी अपनी छतों पर पतंग उड़ाने पहुंच गए। पतंग की डोर काटने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। पहले बच्चों के बीच मारपीट हुई। फिर इसके परिजन भी आ गए। रईस का आरोप है कि इसी दौरान सुब्हान, इदरीश, अब्दुल मलिक और गाजिल समेत अन्य लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। जिसमें रईस समेत अन्य लोग घायल हो गए।   
विज्ञापन


उधर, हाजरा बेगम का कहना है कि उनके बच्चों का पड़ोसी के बच्चों से पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद रईस, अतीक, हारिस, राशिद, शकील, जैद समेत इनके परिवार के अन्य लोगों ने घर पर पथराव किया। आरोप है कि पथराव करने के बाद आरोपी दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और मारपीट की। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों की तहरीरों पर केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना में घायल हुए लोगों के मेडिकल भी कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed