फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stf came moradabad to search tanjils murderer

मुनीर की तलाश में एसटीएफ ने फिर मारे छापे

Sun, 17 Apr 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
stf came moradabad to search tanjils murderer
तंजील अहमद
एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर और दो लाख के इनामी बदमाश मुनीर की तलाश में शुक्रवार रात एसटीएफ की टीम ने फिर छापे मारे। हरथला स्थित मुनीर के पिता की दुकान पर टीम ने दबिश दी, लेकिन ताला लटका देख टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


एसटीएफ ने हरथला और एकता विहार कालोनी में भी मुनीर की तलाश की, लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। दो अप्रैल की रात बिजनौर के सहसपुर में एनआईए अफसर मो. तंजील अहमद की हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी को भी दो गोलियां लगी थी। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इस दोहरे हत्याकांड को एनआईए अफसर तंजील अहमद के पैतृक गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर मुनीर ने अंजाम दिया था। लेकिन दो सप्ताह बाद भी पुलिस और जांच एजेंसियां मुनीर को पकड़ नहीं पाई है। मुनीर पर दो लाख रुपये का इनामी घोषित किया जा चुका है। पांच प्रदेशों में पुलिस मुनीर की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार रात एसटीएफ की टीम मुरादाबाद पहुंची और हरथला में भी दबिश दी। टीम ने रामपुर रोड पर एकता विहार कालोनी में छापा मारा। यहां टीम को जिस मकान में मुनीर के होने की सूचना मिली थी वहां ताला लगा मिला। टीम ने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये मकान तो लंबे समय से बंद पड़ा है। मकान मालिक का परिवार भी कहीं दूसरी जगह बस गया है। इसके बाद टीम वापस चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed