{"_id":"6983aed833925d7dd405cf8e","slug":"sp-mla-inspected-the-newly-constructed-road-in-his-ancestral-village-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110797-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सपा विधायक ने पैतृक गांव में नई बन रही सड़क का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सपा विधायक ने पैतृक गांव में नई बन रही सड़क का निरीक्षण किया
Thu, 05 Feb 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान बुधवार दोपहर अपने पैतृक गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर पहुंचे। यहां सपा विधायक ने अपने दिए हुए प्रस्ताव पर नई बन रही सड़क का निरीक्षण किया। सड़क किनारे मिटटी के ढेर लगे होने पर जलनिगम के ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई। अपनी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या आगामी विधानसभा सत्र में उठाने की बात भी कही।
बिलारी नगर के वर्तमान निवासी सपा विधायक के पैतृक गांव के परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय तक जो सड़क जा रही है वह अनेक स्थानों पर उखड़कर गडढ़े बन गए हैं। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीते दिनों विधानसभा सत्र में चर्चा के दौरान यह आश्वासन दिया था कि विधायकों के घरों तक जाने वाली सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के अनुसार उन्होंने पहले ही अपने गांव की टूटी सड़क को ठीक कराने की मांग प्रदेश विधानसभा के बीते सत्र में उठाई थी अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा कुछ हिस्से में नया सीसी रोड बनवा दिया गया है शेष बचे हिस्से में जल्दी ही काला डांवर रोड बनाया जाएगा।
सपा विधायक ने ग्रामीणों को साथ लेकर नए बने सीसी रोड की गुणवत्ता को देखा। ग्रामीणों ने सपा विधायक से शेष सड़क का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने सपा विधायक से गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र अक्सर बंद रहने की शिकायत की। ग्रामीणों ने सपा विधायक को सड़क के किनारे लगे मिट्टी के वह ढेर भी दिखाए जो जलनिगम के ठेकेदार ने भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान छोड़ दिए हैं। सपा विधायक फहीम इरफान ने अपने पैतृक गांव में ही पत्रकार वार्ता बुलाकर कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में ओवरहैड वाटर टैंक अधूरे रहने, भूमिगत वाटर पाइप लाइन पूरी न बिछने, पाइप लाइन बिछने के बाद खोदी गई सड़क को ऊपर न पाटने, नई वाटर पाइप लाइन में जलापूर्ति शुरू करते ही लीकेज होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। वह प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र में अपने क्षेत्र की इस समस्या को जोरदार तरीके से उठाएंगे।