{"_id":"6ad2999255ad700c6804ab86","slug":"sp-members-did-not-take-to-the-streets-in-support-of-azam-khan-shaukat-ali-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1018447-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के समर्थन में सपाई सड़क पर नहीं उतरे : शौकत अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के समर्थन में सपाई सड़क पर नहीं उतरे : शौकत अली
विज्ञापन
पाकबड़ा। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली में हिरासत में लिए गए तो पार्टी के लोग तत्काल सड़क पर उतर आए लेकिन आजम खां के समर्थन में कभी भी सपा कार्यकर्ता सड़क पर नहीं उतरे हैं। सपा मुस्लिमों के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाती है। शुक्रवार को पाकबड़ा में पत्रकारों से बातचीत में शौकत अली ने आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन लेती है लेकिन उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व को पर्याप्त महत्व नहीं देती है। सपा ने राज्यसभा में गुजरात के कारोबारी को भेजा है। सवाल उठाया कि क्या पार्टी किसी मुस्लिम नेता को राज्यसभा नहीं भेज सकती थी। एसआईआर के सवाल पर कहा कि सिर्फ सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि सरकार को हटाना पड़ेगा। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है।
उन्होंने आईएमआईएम के नेता ने नेपाल और बांग्लादेश की परिस्थितियों के संदर्भ में दिल्ली को निशाने पर लेने संबंधी सवाल पर आपत्ति जताई। कहा कि भारत की तुलना नेपाल और बांग्लादेश से करना पूरी तरह गलत है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव वकी अहमद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।