{"_id":"601471778ebc3e2c521f2c36","slug":"son-beaten-his-father-and-murdered-in-moradabad-city-news-mbd377783428","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पीट-पीट कर उतारा पिता को मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने पीट-पीट कर उतारा पिता को मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी (मुरादाबाद)। शराब पीने से मना किया तो बेटे ने अपने पिता को लाठी डंडों से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही गांव में पुलिस भी तैनात की गई है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के भायपुर गांव एक व्यक्ति ने अपने पुत्र को शराब पीने से मना किया था। जिससे वह गुस्सा हो गया। इसके बाद बाप बेटे के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर आपस में डंडे चलने लगे। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में चीख पुकार मचती देख पहुंचे परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन फानन घायल को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने इस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृत घोषित होेने के बाद भी परिजन अपनी तसल्ली के लिए उसे काशीपुर के एक अस्पताल में ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। उधर इस दौरान बेटा फरार हो गया। उधर पुलिस ने हमलावर बेटे की तलाश शुरू कर दी।
शराब पीने से मना करने पर बाप और बेटे के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में दोनों के बीच लाठी-डंडे चले थे। जिससे वह दोनों घायल हो गए थे। परिजन गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बेटे की तलाश की जा रही है। - पंकज द्विवेदी, कार्यवाहक प्रभारी ठाकुरद्वारा कोतवाली