फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shikshamitra protest on ambedkar park

समायोजन नहीं तो काम भी नहीं

Thu, 17 Sep 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 17 Sep 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्राें का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। समायोजन रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को शिक्षामित्राें ने अंबेडकर पार्क में बैठक बुलाई। जिसमें समायोजन होने तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने अंबेडकर पार्क में ही जाकर उनका ज्ञापन लिया। बुधवार को भी बड़ी संख्या में शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन



धरने पर वक्ताआें ने कहा कि था कि सहायक अध्यापक पद पर फिर से समायोजन होने तक शिक्षामित्रों की लड़ाई जारी रहेगी। वे अपना हक पाकर रहेंगे। वे अभी तक मानदेय पर ही सहायक अध्यापक के समान कार्य करते आए हैं। जब उन्हें उनका हक मिला तो उन्हें फिर से वहीं लाकर खड़ा कर दिया गया। इस मामले में सरकार को रास्ता निकालना होगा। एनसीटी की कमी के चलते ही उनका भविष्य खराब हुआ है।
विज्ञापन



साथ ही अपील की गई कि कोई भी साथी गलत कदम न उठाए। सरकार उनके पक्ष में हैं और कोई न कोई रास्ता निकालने का आश्वासन भी दे रही है। ऐसी स्थिति में गलत कदम उठाने से हालात बिगड़ सकते हैं। सभी को उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि लालपुर बराही के शिक्षामित्र मनोज कुमार के पिता की सदमा लगने से तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर में ज्ञापन लेने के लिए एसीएम पहुंचे, लेकिन शिक्षामित्रों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने अंबेडकर पार्क में जाकर उनका ज्ञापन लिया। ज्ञापन में एनसीटी के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed