फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven people were booked on court orders for beating a youth, mistaking him for a thief.

Moradabad News: चोर समझ कर युवक को पीटने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सात पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Oct 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Seven people were booked on court orders for beating a youth, mistaking him for a thief.
ठाकुरद्वारा। चोर समझ कर युवक को पीटने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव करनावाला खालसा निवासी नीलम ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसका पुत्र सुंदर छह अगस्त 25 को रात करीब 9:30 बजे गांव के सरकारी हैंड पंप पर पानी लेने गया था। आरोप है कि तभी गांव के सुरेंद्र सिंह, शरद, मक्खन सिंह, कौशल, पुलकित, मोना, ज्योति ने उसके पुत्र को चोर समझ कर पकड़ लिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की। जानकारी मिलने पर उसके ससुर शेर सिंह वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। नीलम का कहना है किसी तरह वह अपने पुत्र को उनके चंगुल से छुड़ा कर अपने घर ले आई। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। मारपीट की। उसके सोने के कुंडल खींच कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उनके खिलाफ ही शांति भंग की कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर दिया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed