फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Jama Masjid Case Police force deployed around Jama Masjid and at various places in city

Sambhal Jama Masjid Case: विवादित पोस्ट में जुमे पर ज्यादा से ज्यादा नमाजियों के जुटने का आह्वान; बढ़ी सतर्कता

Fri, 22 Nov 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद में जुमे पर ज्यादा से ज्यादा नमाजियों के जुटने के आह्वान की विवादित पोस्ट के बाद सतर्कता बढ़ दी गई है। जामा मस्जिद के आसपास और शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की है, डीएम और एसपी ने पैदल गश्त की। 

विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid Case Police force deployed around Jama Masjid and at various places in city
Sambhal Jama Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में ज्यादा से ज्यादा नामाजियों के पहुंचने के आह्वान की पोस्ट पर पुलिस प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। 
विज्ञापन


मस्जिद के आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की और ज्यादा तैनाती कर दी है। सथ ही मस्जिद जाने वाले दो रास्ते बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिए हैं। मंगलवार की शाम को न्यायालय के आदेश पर कोर्ट कमिश्रर सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद से मस्जिद के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभल और असमोली सर्किल के थानों की फोर्स की ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ की तैनात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोहल्ला बरेली सराय निवासी बिलाल ने सोशल मीडिया पर जामा मस्जिद में होने वाली जुमे की नमाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील की। हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और ज्यादा अलर्ट हो गया है। 
 

मस्जिद के आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की तैनाती बढ़ाने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मस्जिद को जाने वाले बाजार और मोहल्ला कोटपूर्वी के रास्ते को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। बुधवार को बैरिकेडिंग कर बंद किया गया था। 

आज शहर में ड्रोन से निगरानी होगी
एक मुख्य रास्ता नमाजियों के लिए खुला है। वहां फोर्स की तैनाती है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि यह एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी है। जुमा नमाज को लेकर सतर्कता बढ़ाई है। शुक्रवार को शहर में ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी।

जामा मस्जिद के नजदीक लगे कैमरे दुरुस्त कराए गए
शहर में पुलिस की निगरानी है। सोशल मीडिया के साथ अपने सूत्रों को सक्रिय किया हुआ है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरे दुरूस्त कराए गए हैं। नगर पालिका द्वारा लगाए गए कैमरे जगह-जगह खराब पड़े थे। 
 

जामा मस्जिद के नजदीक भी लगे कैमरों में दिक्कत थी। बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद के नजदीक लगे कैमरे दुरूस्त कराए गए हैं।नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि कैमरे सही कराए गए हैं। जहां बचे हैं वहां भी सही कराए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed