फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Couple support CAA says to control Population

सीएए का समर्थन: कुछ इस अंदाज में युवक ने रचाई शादी, पहना तिरंगा सेहरा, दिया राष्ट्रवाद का संदेश

Tue, 04 Feb 2020 05:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sambhal Couple support CAA says to control Population
Couple - फोटो : ANI

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर समर्थन एवं विरोध का दौर जारी है। लोग विभिन्न तरीके से सीएए को लेकर समर्थन और विरोध जता रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के संभल में अनोखे तरीके से एक जोड़े ने शादी कर सीएए और एनआरसी का समर्थन किया है। इस दौरान दूल्हे ने तिरंगा सेहरा पहन रखा था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दूल्हे का नाम मोहित मिश्रा और दुल्हन का नाम सोनम है। दोनों की शादी सोमवार को हुई है। शादी में डेकोरेशन के लिए तिरंगा कपड़ा और गुब्बारे का इस्तेमाल किया गया था। इस मौके पर मोहित ने कहा, "हम लोगों की मांग है कि राष्ट्रहित में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सार्थक कदम उठाए जाएं। हम लोग सीएए और एनआरसी का समर्थन करते हैं। मैं देश के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। मेरी पत्नी भी देश के लिए कुछ करना चाहती है।"
विज्ञापन


इस अनोखी शादी में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर शादी का आनंद बढ़ाया। परिवार ने शादी के कार्ड पर सीएए और एनआरसी का समर्थन किया था। वहीं, लोगों को शादी का कार्ड देते समय सीएए और एनआरसी की वास्तविकता भी बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद ईदगाह मैदान में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली केे शाहीन बाग की तर्ज पर मुरादाबाद ईदगाह मैदान में भी मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों महिला पुरुषों ने सीएए के विरोध में बुधवार को अचानक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह करीब 11 बजे ईदगाह पर अचानक लोग जुटना शुरू हुए और थोड़ी देर में यहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खुफिया तंत्र और पुलिस को भनक तब लगी जब ईदगाह में सीएए के विरोध में स्लोगन लहराने के साथ नारेबाजी शुरू हो गई।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे। देर रात तक प्रदर्शनकारी ईदगाह मैदान में डटे थे। सपा सांसद डा. एसटी हसन, राज्यसभा सदस्य जावेद अली, विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत सपा और कांग्रेस के कई नेता भी ईदगाह मैदान पहुंचे। अचानक शुरू हुए धरना प्रदर्शन से पुलिस - प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल प्रशासन से बात करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए 650 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुस्लिम समाज की महिलाएं और पुरुष हाथों में बैनर - पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले तो पुलिस शुरू में समझ ही नहीं पाई। छोटी - छोटी टुकड़ियों में इन लोगोें ने ईदगाह मैदान पहुंचना शुरू किया और थोड़ी देर में भीड़ की शक्ल ले ली। यहां इन लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed