फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Salary of JE and sanitation inspector withheld for negligence, CE summoned for reply

Moradabad News: लापरवाही पर जेई, सफाई निरीक्षक का वेतन रोका, सीई का जवाब तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Salary of JE and sanitation inspector withheld for negligence, CE summoned for reply

विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर स्थित ग्रीन बेल्ट के कार्यों में लापरवाही मिली है, इसके बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, साथ ही उद्यान प्रभारी/अवर अभियंता का वेतन रोकने और क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि भी देने का आदेश दिया गया है।
बुधवार को नगर आयुक्त ने दिल्ली रोड का स्थलीय निरीक्षण किया तो सड़क डिवाइडर पर स्थित ग्रीन बेल्ट की अव्यवस्था, गंदगी, पौधों की उपेक्षा व हैज क्षतिग्रस्त पाए गए। जिसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता /उद्यान प्रभारी और मुख्य अभियंता पर कार्रवाई की गई है। उन्हें निर्देश दिए गए कि नगर की सड़कों, ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक स्थलों एवं नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

--
महानगर में होगी स्वच्छता वार्ड रैंकिंग
मुरादाबाद। बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 के अंतर्गत स्वच्छता वार्ड रैंकिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें शहर के विद्यालयों, बाजारों, अस्पतालों, होटल व रेस्टोरेंट, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मोहल्ला समितियों और सरकारी व निजी कार्यालयों का स्वच्छता मानकों के आधार पर विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन में सफाई की स्थिति, कचरा प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, स्वच्छ शौचालय व्यवस्था, नागरिक सहभागिता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता जैसे बिंदुओं को प्रमुख रूप से शामिल किया जाएगा।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों व संस्थानों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed