फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rukmani capitals and royals won cricket match

Moradabad News: रुक्मणी कैपिटल्स और रायल्स ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
rukmani capitals and royals won cricket match
मुरादाबाद। रुक्मणी कप सीजन वन में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच रुक्मणी कैपिटल्स व रुक्मणी नाइट राइडर्स के बीच हुआ। इसमें रुक्मणी कैपिटल्स ने बाजी मारी। दूसरा मुक़ाबला रुक्मणी रॉयल्स व रुक्मणी सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इसमें रॉयल्स की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर रुक्मणी नाइट राइडर्स ने बल्लेबाजी की। टीम 17.1 ओवर में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें इमरान ने 29 व चेतन ने 19 रन बनाए। रुक्मणी कैपिटल्स के लिए साहिल कुमार व विवान बिष्ट ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य हासिल करने उतरी कैपिटल्स की टीम ने 15.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कैपिटल्स टीम के लिए मुख्तार अशरफ ने नाबाद 24 व जुबैर खान ने 22 रन बनाए। नाइट राइडर्स के लिए चेतन व शबाब अख्तर ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला रुक्मणी कैपिटल्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच साहिल कुमार को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रॉयल्स टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 17.3 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए बल्लेबाज आर्यन शर्मा ने 23 व आर्यन चौधरी ने 20 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में सुरजीत ने 3, मोहम्मद असद व उज्ज्वल गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर जायंट्स की पूरी टीम 17.3 ओवर में 66 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के लिए आदिल ने 26 व सुरजीत ने 11 रन बनाए। रॉयल्स के लिए हर्षित विश्नोई ने 3, आर्यन शर्मा ओर शब्बिर अली ने 2-2 विकेट झटके। इस तरह यह मुकाबला रॉयल्स ने 29 रन से जीत लिया। मौन ऑफ द मैच हर्षित विश्नोई रहे। अंपायर शमशाद अल्वी व आर्यन शर्मा और स्कोरर राज रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, कमाल पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed