{"_id":"5d4f2b688ebc3e6cdf2c9ef4","slug":"route-diversion-due-sawan-somvar-city-news-mbd3182245167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेगा रूट डायवर्ट, बाईपास से जाएं, शहर में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेगा रूट डायवर्ट, बाईपास से जाएं, शहर में न आएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते रविवार शहर में चार पहिया व सवारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। ताकि शिव भक्त कांवड़ियों को परेशानी उठानी न पड़े। रूट डायवर्जन रविवार यानी 11 अगस्त को सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक रहेगा। यदि भीड़ ज्यादा हुई तो यह सोमवार की दोपहर तक लागू कर दिया जाएगा। नागरिक रूट डायवर्जन के अनुसार ही चलें और परेशानी से बचें।
यातायात पुलिस अधीक्षक ने सतीश चंद्र ने बताया कि रविवार को मुरादाबाद क्षेत्र से शिव भक्त कांवड़ियों का भारी रैला गुजरेगा। ब्रजघाट व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियाें की भारी भीड़ रहेगी। इसको लेकर यातायात पुलिस ने कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्ट प्लान तैयार किया है। ताकि कांवड़ियों व आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही जाम की स्थिति का सामना न करना पडे़ ।
ये है डायवर्जन प्लान
- फव्वारा तिराहा से चौधरी चरण सिंह चौक होकर दिल्ली रोड को जाने वाले चार पहिया वाहन स्टेशन रोड होते हुए हनुमान मूर्ति तिराहा एवं कोहिनूर तिराहा होते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली रोड से शहर की तरफ आने वाले वाले चार पहिया वाहन लाकड़ी तिराहा से होकर मिनी बाईपास, आरटीओ आफिस होते हुए शहर के अंदर आएंगे।
- दिल्ली रोड से आने वाली सवारी वाहन विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक आदि लाकड़ी फाजलपुर तिराहा तक आएंगे तथा वही से वापस जाएंगे।
- कांठ रोड से आने वाले सवारी वाहन विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक आदि नई तहसील कांठ रोड तक आएंगे तथा वही से वापस जाएंगे।
- बिलारी संभल से आने वाले सवारी वाहन विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक आदि आजाद नगर मोड तक आएंगे तथा वही से वापस जाएंगे।
- रामपुर रोड से आने वाले सवारी वाहन विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक आदि गुलाब बाड़ी तक आऐंगे, वही से वापस जाएंगे।
- इसके अतिरिक्त भारी वाहनों से संबंध में यातायात डायवर्जन की व्यवस्था यथावत प्रभावी रहेगा।