फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Revenue inspector arrested for taking bribe

Moradabad: रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, जमीन का नक्शा दुरुस्त करने के लिए मांगे थे 20 हजार रुपये

Wed, 05 Apr 2023 08:03 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह को जैसे ही 10 हजार रुपये दिए। इसी दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
Revenue inspector arrested for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के कांठ में भूमि का नक्शा दुरुस्त करने के लिए किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने कांठ तहसील के राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया। कांठ थाने में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल अंकित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी किसान कौशल कुमार और उनके भाई विवेक कुमार के नाम से कमालपुरी के रकबे में गाटा संख्या 340 में 0.310 हेक्टेयर कृषि भूमि है। भूमि का रकबा खतौनी में सही दर्ज है, लेकिन नक्शे में कम है। इसे दुरुस्त कराने के लिए कौशल कुमार ने तहसीलदार न्यायालय कांठ में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर तहसीलदार ने संज्ञान लेते हुए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जांच का आख्या देने के आदेश दिए थे। आदेश राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह और लेखपाल अंकित कुमार के पास पहुंचा।

विज्ञापन

 


आरोप है कि दोनों ने भूमि का नक्शा दुरुस्त करने के नाम पर किसान कौशल से 20 हजार रुपये की मांग की थी। इनमें से आधे पहले और बाकी रकम काम होने के बाद देना तय हुआ था लेकिन किसान अपने काम को सही ढंग से बिना रुपये दिए कराना चाहता था। उसने दोनों को रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को कौशल कांठ तहसील पहुंचा, यहां उसे लेखपाल अंकित कुमार तो नहीं मिला। उसने वायदे के मुताबिक राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह को जैसे ही 10 हजार रुपये दिए। इसी दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर टीम ने वही रुपये राजस्व निरीक्षक से बरामद हुए जो कौशल ने बतौर रिश्वत के रूप में दिए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक नवल मारवाह ने बताया कि कांठ थाने में राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह और लेखपाल अंकित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज करा दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed