{"_id":"6ad29648234cc310ae04c139","slug":"ramlila-offers-lessons-in-propriety-swami-pranavanand-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115953-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला से मिलती है मर्यादा की सीख : स्वामी प्रणवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला से मिलती है मर्यादा की सीख : स्वामी प्रणवानंद
Sat, 17 Oct 2026 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर में चल रहे श्री रामलीला मंचन के क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री बिश्नोई आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार के महंत संत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। यहां आयोजक समिति के द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
इस दौरान महंत संत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने कहा कि रामलीला से हमें मर्यादा की सीख मिलती है। इसे मनोरंजन का साधन न समझें, इससे सीख लेकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करें। क्योंकि रामलीला असत्य पर सत्य की जीत का प्रमाण है। उन्होंने श्रीराम की वन यात्रा का एक प्रसंग भी सुनाया। कहा कि राम नाम में कितना सत्य है, इसे मनुष्य के साथ ही जीव-जंतु, पशु-पक्षी भी जानते हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, सुधीर बिश्नोई, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कुमार बिश्नोई, मंचन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर बिश्नोई, नवनीत पहलवान, सचिन चौहान बंटी, वीरेंद्र बिश्नोई, पिंटू बिश्नोई, इंद्रजीत सिंह, त्रिवेद सिंह आदि रहे।