{"_id":"5dd5a19a8ebc3e5496154f26","slug":"rail-fractrue-city-news-mbd329976514","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में फिर चटकी रेल पटरी, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में फिर चटकी रेल पटरी, बचा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के मलिहाबाद यार्ड में बुधवार को रेल पटरी चटक गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी और ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मुरादाबाद रेल मंडल के मलिहाबाद यार्ड में बुधवार सुबह सात बजकर पांच मिनट पर स्टेशन मास्टर को सूचना मिली की ट्रैक चटक गया है। इसके बाद रेलवे कंट्रोल में सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया गया। सूचना मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। आठ बजकर 35 मिनट पर ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इस दौरान डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी, कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस, प्रयाग राज बरेली पैसेंजर ट्रेन बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में आगे के लिए रवाना किया गया।