{"_id":"80628151b9d51af2d280fb78ec0ac661","slug":"raid-on-blood-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की ब्लड बैंक पर पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की ब्लड बैंक पर पड़े छापे
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शासन के आदेश पर ब्लड बैंक पर छापे मारे गए। ड्रग इंस्पेक्टरों ने शहर की कई ब्लड बैंक चेक की हैं। हालांकि कहीं से भी कुछ नहीं मिला है। दिन भर चली छापामारी से हड़कंप मचा रहा। कुछ जगह खून की गुणवत्ता चेक कराने को सैंपल भी भरे गए हैं। लखनऊ की कोहली ब्लड बैंक में खून का अवैध कारोबार पकड़ा गया है।
खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली है कि प्रदेश के कुछ दूसरे जनपदों में भी खून का यह काला कारोबार चल रहा है। इस पर शासन ने सभी जनपदों में चेकिंग के आदेश दिए थे। मंगलवार को लखनऊ समेत प्रदेश के सोलह जिलों में छापे मारे गए। मुरादाबाद, संभल, गोरखपुर, बागपत, मेरठ, गोरखपुर, रामपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, रामपुर, बाराबंकी और आजमगढ़ में भी छापे मारे गए। मुरदाबाद में दो ब्लड बैंक चेक की गईं हैं। यह अभियान लगातार चलेगा।
शासन के आदेश पर टूटी नींद- शहर की ब्लड बैंक चेक करने के लिए अधिकारी तब निकले जब शासन स्तर से आदेश जारी हुए। जबकि हकीकत यह है कि मुरादाबाद की ब्लड बैंक की अनियमितताओं की शिकायतें भी शासन स्तर तक गूंजती रहती हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब खामोश हो जाते हैं। जबकि मुरादाबाद मंडल में ड्रग विभाग के अफसरों की लंबी चौड़ी फौज है।