{"_id":"57f2bdaf4f1c1b093426ff9a","slug":"rahul-on-road-and-light-was-gone","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल रोड पर और घरों से बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल रोड पर और घरों से बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में वीआईपी आने पर अमूमन बिजली मिलती है। लेकिन सोमवार को उल्टा ही हुआ, राहुल गांधी के आने पर बिजली ही काट दी गई। राहुल गांधी को आगरा में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण करते वक्त करंट लगा था।
जिसको लेकर मुरादाबाद में भी विशेष सावधानी बरती गई। राहुल गांधी के रोड शो के रूट पर लटके तारों को देखते हुए चार घंटे बिजली कटौती रही। कार्यक्रम के बाद जैसे ही बिजली जोड़ी गई तो गर्मी अधिक होने के कारण लोकल फाल्ट शुरू हो गए।
रात दस बजे तक बिजली आंख मिचौली खेलती रही। जिसके कारण महानगर में हाहाकार मचा रहा। राहुल गांधी के रोड शो को लेकर विशेष सावधानी बरती गई। आगरा में करंट लगने की घटना के बाद से सतर्कता और भी बढ़ा दी गई। जामा मस्जिद से लेकर जैन मंदिर तक का रास्ता पतली गलियों से होकर निकलता है।
विज्ञापन
इन गलियों में बिजली के साथ केवल सहित अन्य प्रकार के तारों का जाल सा बिछा हुआ है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए बिजली ही काट दी गई। दौलत बाग, टाउन हाल, टाउन हाल पंचम, दीवान का बाजार, मंडी चौक, गुटहट्टी, तहसील स्कूल विद्युत सब स्टेशनों से सुबह दस बजे से ही बिजली कटौती कर दी गई।
रोड शो पूरा होने के करीब एक घंटा बाद दो बजे से विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। सोमवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण लोग बिजली नहीं आने से लेकर परेशान रहे। वहीं कार्यक्रम के बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई लोड के कारण के लोकल फाल्ट शुरू हो गए। रात दस बजे तक बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। वहीं रेलवे स्टेशन पर बी बिजली की दिक्कत रही।