फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   purse loot

हरथला में लैब टेक्नीशियन से पर्स लूटा

Sat, 05 Mar 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 05 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
purse loot
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस के हरथला में गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाश ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात लैब टेक्नीशियन साधना भटनागर से पर्स लूट लिया। घटना के समय साधना ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। हरथला में गुलाब मस्जिद के पास इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कांठ की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बदमाश की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



हरथला रामलीला मैदान के पास रहने वाली साधना भटनागर पत्नी विकास भटनागर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर लैब टेक्नीशियन के पद पर हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात साधना ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहीं थीं। हरथला में गुलाब मस्जिद के पास साधना ऑटो से उतर गईं। इसके बाद वह पैदल की अपने घर की ओर चलने लगीं। इसी इसी दौरान पीछे से हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाश आ गया। साधना कुछ समझ पातीं।
विज्ञापन



इससे पहले की लुटेरे ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर कांठ की ओर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। बदमाश का पीछा किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। खबर मिलने पर पुलिस आ गई। पीड़िता से घटना की जानकारी की। पीड़िता ने बताया कि पर्स में दस हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड, सोने की दो अंगूठियां और मंगलसूत्र था। साधना ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed