फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest against teen talaq

केंद्र के हलफनामे के विरोध में महिलाओं ने मौन जुलूस निकाला

Fri, 28 Oct 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
protest against teen talaq
teen talaq - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक कोे लेकर केंद्र सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के विरोध में यूपी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बैनर तले मुस्लिम महिलाओं ने मौन जुलूस निकाला। जामा मस्जिद चौराहे से लेकर जीआईसी स्कूल तक महिलाओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पूर्व हुई बैठक में उलमा ने केंद्र सरकार के दाखिल हलफनामे की निंदा की। महिलाओं ने कहा कि सरकार के हलफनामे से मुस्लिम महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार देश में समान नागरिकता संहिता लागू करना चाहती है।
विज्ञापन


जिसकी मुस्लिम महिलाएं निंदा करती हैं। केंद्र सरकार तीन तलाक पर अपना शपथ पत्र वापस ले। उन्हें मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड में बदलाव की जरूरत नहीं है। वहीं मीटिंग में मुरादाबाद बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी सलीम बाबरी ने कहा कि बेगुनाह मुस्लिम बच्चों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुस्लिम पर्सनल ला में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिया इमाम प्रोफेसर मौलाना सुल्तान अहमद तोराबी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड शरीयत के मुताबिक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed