फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Procession taken out on Shri Ram's return to Ayodhya, fireworks burst

Moradabad News: श्रीराम के अयोध्या लौटने पर निकाली शोभायात्रा, आतिशबाजी हुई

Mon, 20 Oct 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Shri Ram's return to Ayodhya, fireworks burst
कुंदरकी। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार की देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में वनवास से श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और मां लक्ष्मी की झांकियां शामिल रहीं। वहीं छोटी दीपावली पर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा मोहनपुर गांव में ही मुख्य चौराहे से शुरू होकर शिवमंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान ब्रजपाल सिंह सैनी, अतर सिंह प्रजापति, हरपाल सिंह प्रजापति, चौधरी नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह श्रीवास्तव, संत कुमार, राधेश्याम सिंह, अशोक वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, महेंद्रं सिंह जाटव, हरनाम सिंह जाटव आदि रहे। सुरक्षा और शांति को थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस बल के साथ रहे। वहीं कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में छोटी दीपावली मनाई गई। धार्मिक स्थलों और घरों के मुख्य द्वार पर दीपक भी जलाए गए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही घरों पर धार्मिक स्थलों और घरों को विशेष रूप से सजाया और रोशनी की गई है। दीपावली के त्योहार को लेकर दिनभर तैयारियां चलती रहीं है और लोग अपने जरूरी सामान की खरीदारी करते नजर आए। एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं और उपहार देने की सिलसिला तेज हो गया है। छोटी दीपावली से ही बच्चों ने आतिशबाजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed