{"_id":"6ad299dd05dd383a0201edb4","slug":"preparations-underway-to-draft-the-detailed-project-report-dpr-for-the-moradabad-bareilly-six-lane-project-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1017831-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद -बरेली छह सिक्स लेन के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद -बरेली छह सिक्स लेन के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी जारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-बरेली सिक्स लेन के लिए अभी डीपीआर फाइनल नहीं हुई है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर फाइनल होने में चार माह का समय लगेगा। अभी एलाइनमेंट की स्वीकृति मिली है लेकिन उसमें मौजूद कमियां अभी दूर करना बाकी है। एनएचएआई ने मुरादाबाद से बरेली तक रोड का सर्वे करने के बाद निर्णय लिया है कि 121 किमी मार्ग में 33 फ्लाईओवर, 13 बड़े ब्रिज और 14 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करना पड़ेगा। इसको ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर से पता चलेगा कि मार्ग को सिक्स लेन करने में कितना खर्च आएगा। किन-किन स्थानों पर पेट्रोल पंप और बाजार को व्यवस्थित किया जाएगा। कितने एक्सचेंज बनाए जाएंगे। अभी 6400 करोड़ रुपये बजट का आकलन किया गया है। डीपीआर के बाद खर्च सीमा बढ़ सकती है। इस मामले में एलाइनमेंट (सही क्रम में रखना) की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन इसमें भी कुछ कमियां प्रकाश में आई हैं। कमियों को एनएचएआई दूर कर बोर्ड के पास भेजेंगी।
अधिग्रहण के लिए प्राथमिक कार्रवाई शुरू
एनएचएआई ने जमीन का सर्वे करने के लिए प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जमीन के गाटा संख्या और जमीन स्वामियों के नाम रिकार्ड में लिए जाएंगे। इस मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने मुरादाबाद, बरेली और रामपुर के डीएम को पत्र लिखकर तीनों जिलों के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के नाम मांगे हैं। जमीन अधिग्रहण से पहले की प्रक्रिया राजस्व विभाग के साथ मिलकर पूरी की जाएगी। इस सर्वे के काफी देर बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
-- --
वर्जन
एनएचएआई सिक्स लेन की पूरी रूपरेखा डीपीआर के बाद तय करेगी। डीपीआर बनाने और स्वीकृत होने में चार माह का समय लगेगा। इस बीच जमीन अधिग्रहण के पहले की प्रक्रिया जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरी की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के लिए तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिक्स लेन का निर्माण शुरू होगा। -अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मुरादाबाद जोन