फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pramod Krishnam: Attempt to defame CM Yogi, Avimukteshwarananda instigate fight between Brahmins and Thakurs

प्रमोद कृष्णम: सीएम योगी को बदनाम करने की कोशिश, ब्राह्मण-ठाकुरों को लड़ाने का काम कर रहे अविमुक्तेश्वरानंद

Fri, 20 Feb 2026 05:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 05:24 PM IST
सार

जगद्गुरु बनने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे प्रमोद कृष्णम ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर सनातन के नाम पर हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि उनका उद्देश्य अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है।  

विज्ञापन
Pramod Krishnam: Attempt to defame CM Yogi, Avimukteshwarananda instigate fight between Brahmins and Thakurs
प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगद्गुरु की उपाधि मिलने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे प्रमोद कृष्णम ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनका एकमात्र एजेंडा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि वर्तमान में प्रदेश का मुख्यमंत्री एक साधु है। जो स्वयं साधु होगा, वह स्वाभाविक रूप से धर्म और संत समाज का सम्मान करेगा।
विज्ञापन


प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण और ठाकुर समाज को आमने-सामने खड़ा कर हिंदुओं को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं को तय करना है कि वे कटेंगे, बटेंगे या संगठित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता कमाल अख्तर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेता को इस्लाम की सही जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्लाह को लाउडस्पीकर की नहीं, बल्कि सच्ची नीयत की जरूरत है। मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय प्रदेश के हित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed