{"_id":"62c0a1ac4b874b41d556c206","slug":"pick-up-driver-hited-constable-tanda-news-mbd433367861","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु को ले जा रहे पिकअप चालक ने सिपाही को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु को ले जा रहे पिकअप चालक ने सिपाही को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। टांडा थाना क्षेत्र में पिकअप में गोवंशीय पशु को लेकर जा रहे चालक ने एक सिपाही को टक्कर मार दी। इसके बाद गोवंशीय पशुओं से भरा पिकअप एक खेत में घुस गया। इस दौरान पिकअप में सवार लोग गोवंशीय पशु को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल सिपाही को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान लालपुर मिलक नगली रोड पर ग्राम रुद्रपुर मझरा लालपुर को जाने वाले तिराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप आता दिखाई दिया। जिस पर सिपाही विनोद में उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, पिकअप चला रहे चालक ने पिकअप की रफ्तार तेज कर दी और सिपाही को टक्कर मारते हुए एक खेत में घुस गया। हादसे में सिपाही विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच पिकअप में सवार पांच लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद कर लिए। बाद में पुलिस ने इस मामले में विनोद की तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टांडा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एक पिकअप में कुछ लोग गोवंशीय पशु को ले जा रहे थे। सिपाही ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने टक्कर मार दी। सिपाही गंभीर रुप से घायल है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।