{"_id":"6a9497ca1061f9778b0662e8","slug":"phuldol-procession-to-be-taken-out-in-bilari-on-the-7th-responsibilities-assigned-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-112959-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सात को बिलारी में निकलेगी फूलडोल शोभायात्रा, बांटी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सात को बिलारी में निकलेगी फूलडोल शोभायात्रा, बांटी जिम्मेदारी
विज्ञापन
बिलारी। शाहबाद रोड स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार दोपहर बाद नगर मेला कमेटी की बैठक हुई। इसमें सात सितंबर को बिलारी में निकलने वाली फूलडोल शोभायात्रा और मेले की जिम्मेदारी बांटी गई।
कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि सात सितंबर की दोपहर बाद नगर में फूलडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्राचीन गंवादेवत मंदिर से शुरू होकर निर्धारित रास्तों पर होते हुए शाम को मंदिर पौड़ाखेड़ा में पहुंचकर फूलडोल मेले में सम्मिलित हो जाएगी। कहा कि यह नगर की पुरानी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा है। इसे बेहतर तरीके से पूरा करने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान ने कहा कि फूलडोल मेले में कुश्ती प्रतियोगिता मंदिर परिसर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता मोहम्मद आलम के निर्देशन में होगी और रेफरी की जिम्मेदारी राजेश खन्ना निभाएंगे। पतंग प्रतियोगिता का आयोजन मेला स्थल के निकट जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान में होगा। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा एडवोकेट करेंगे।
विज्ञापन
फूलडोल शोभायात्रा में रथ वाली चार और चलचित्र वाली पांच झांकियां शामिल होंगी। यात्रा में सबसे पीछे नगर मेला कमेटी का मां दुर्गा का सिंंहासन चलेगा। इस अवसर पर मेला संयोजक कौशल ठाकुर, बिशन सिंह यादव, सलीम अहमद, विशाल गुप्ता, नीरज रुहेला, निहाल सिंह लाठर, दुष्यंत चौहान, अभिषेक पांडे, निखिल पांडे, रमाकांत गुप्ता, सनी सिंह, पंकज चौहान आदि ने भी विचार रखे।