फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one died in accident

सड़क हादसे में छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
one died in accident
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के स्योहारा बाजे गांव में रहने वाले अजय (14) पुत्र शेर सिंह, आकाश (15) पुत्र राजपाल स्कूली छात्र हैं। दोनों रामपुर स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। वहां से मंगलवार दोपहर एक बजे साइकिल पर बैठकर दोनों घर आ रहे थे। जब वह दोनों एनएच-24 पर स्योहारा बाजे के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। दोनों छात्र जख्मी हो गए। वाहन लेकर चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मूंढापांडे पुलिस ने दोनों छात्रों को उपचार के लिए मूंढापांडे स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। आकाश कक्षा 11 का छात्र था। अजय को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

हादसे ने पहले छीन लिए पति के दोनों पैर अब बेटे की जान
मुरादाबाद। आकाश 11 वीं का छात्र था, उसके परिवार में पिता राजपाल, मां चंद्रवती, दो बहनें और एक छोटा भाई है। चंद्रवती ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले सड़क हादसे में राजपाल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उनकी दोनों टांगे कट गई थीं। राजपाल अब घर ही रहते हैं, चंद्रवती ही खेतों में मजदूरी कर घर संभालती हैं। स्कूल से घर आने के बाद आकाश खेती के काम में अपनी मां का हाथ बंटाता था। मंगलवार को हुए हादसे में चंद्रवती के बडे़ बेटे की मौत हो गई। इस वजह से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed