{"_id":"5e2c9fad8ebc3e4b3412bc3b","slug":"odf-city-news-mbd3376729138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला ओडीएफ, फिर भी 6570 घरों में नहीं शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला ओडीएफ, फिर भी 6570 घरों में नहीं शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिला ओडीएफ यानी खुले में शौच से मुक्त हुए एक साल से अधिक का समय हो गया, इसके बाद भी जिले में 6570 घर ऐसे है, जहां शौचालय नहीं हैं। यह रिपोर्ट प्रशासन के सर्वे में आई है। विभाग इन घरों में शौचालय निर्माण कराने की कवायद में लग गया है। विभाग का दावा है कि ओडीएफ घोषित होने के बाद जिले में नए परिवार यानी घर बन गए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अक्टूबर 2014 से शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। पंचायत राज विभाग के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के माध्यम से घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक जनपद की 584 ग्राम पंचायतों में विभाग की ओर से एक लाख 89 हजार शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। जिला प्रशासन, मंडल की सर्वे रिपोर्ट के बाद एक वर्ष पूर्व जिले को ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया। बार बार मिल शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने दिसंबर 2019 में जिला स्तरीय अधिकारियों से भी ग्राम पंचायतों में शौचालयों का सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि छह हजार 570 घर ऐसे हैं, जिनमें शौचालय नहीं बना हुआ है। सर्वे अभी चल रहा है, इन परिवारों की संख्या में इजाफा हो सकता है। विभाग ने इन घरों में शौचालय निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है।
दावा, जिले में बन गए नए घर
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि कई बार सर्वे करने के बाद जिले में एक लाख 89 हजार घर ऐसे मिले थे, जहां शौचालय नहीं थे। उनमें शौचालय की प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। विभाग का दावा था कि ओडीएफ के जिले में कोई भी घर ऐसा नहीं बचा, जहां शौचालय निर्माण न हुआ हो। अधिकारियों का दावा है कि गांव देहात में एक ही परिसर में कई कई परिवार रहते हैं। योजना के अंतर्गत एक परिसर में एक ही शौचालय बनाया जा सकता है। इन परिवारों में से कुछ लोग अपना अलग घर बनाकर रहने लगे हैं। नए सर्वे में सभी नया घर निर्माण कराने वाले लोग ही सामने आए है।
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्ट में करीब साढ़े छह हजार घर ऐसे हैं, जहां पर शौचालय नहीं थे। उनमें निर्माण कराया जाएगा। यह सभी घर नव निर्माण वाले हैं। सर्वे रिपोर्ट में पुराना घर सामने नहीं आया है।
आरके सिंह, डीपीआरओ