फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now only Kanwariyas will travel both lanes of Lucknow-Delhi highway, bikes and cars has been stopped

ट्रैफिक बंद: लखनऊ- दिल्ली हाईवे की दोनों लेन पर अब सिर्फ कांवड़िये चलेंगे, बाइक और कारों का संचालन भी रोका गया

Sun, 04 Aug 2024 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 12:12 PM IST
सार

कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ता देख पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर बाद तीन बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक के लिए सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। हाईवे की दोनों लेन केवल कांवड़िये और उनके वाहन के लिए आरक्षित रहेंगी। मुरादाबाद पुलिस ने कई जगहों पर रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। 

विज्ञापन
Now only Kanwariyas will travel both lanes of Lucknow-Delhi highway, bikes and cars has been stopped
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर बाद तीन बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक कोई वाहन नहीं चलेगा। इस दौरान हाईवे की दोनों लेन केवल कांवड़िये और उनके वाहन के लिए आरक्षित रहेंगी। कांवड़ियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए दोपहिया वाहन और कारों पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन


एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट के लिए रवाना हो चुके हैं। पिछले दो सोमवार की तुलना में अधिक संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट पहुंचे हैं।
विज्ञापन


अमरोहा जनपद की पुलिस से जानकारी मिली है कि रविवार दोपहर बाद से लेकर सोमवार सुबह तक गजरौला और ब्रजघाट में अधिक भीड़ रहेगी। ऐसे में मुरादाबाद से दिल्ली के लिए छोटे-बड़े वाहन बंद किए जाएंगे। एसपी यातायात ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान केवल पुलिस वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को निकलने की छूट दी जाएगी।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग:  मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने के लिए
मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली और मेरठ जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन भी इसी रूट से चलेंगे। रविवार दोपहर बाद तीन बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।

अमरोहा से बरेली के लिए
अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बस व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर और बरेली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

बरेली से दिल्ली की ओर
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें, ट्रक वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और हापुड़ होकर गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed