फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nilgai injured in leopard attack

Moradabad News: तेंदुए के हमला से नीलगाय घायल

Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nilgai injured in leopard attack
कांठ। बृहस्पतिवार शाम गोशाला के पास तेंदुए ने अचानक एक नीलगाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्राम प्रधान पुत्र और गोशाला कर्मचारियों के शोर मचाते हुए ललकारने पर तेंदुआ नील गाय को छोड़कर भाग गया लेकिन हमले से नील गाय घायल हो गई, जिसका इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सादकपुर मलूकपुर उर्फ खिचड़ी स्थित गोशाला के कर्मचारी लटूर सिंह, ओमकार सिंह आदि ग्राम प्रधान पुत्र योगेश्वर सिंह चौहान के साथ गोशाला के पशुओं के लिए हरा चारा लेने पास में ही गए थे। यहां गेहूं के खेत में घूम रही एक नील गाय पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, यह देख गोशाला के कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग भी दौड़ पड़े। सभी ने तेंदुए को ललकारा तो वह नील गाय को घायलावस्था में छोड़कर भाग गया। इसके बाद ग्राम प्रधान पुत्र ने एक निजी पशु चिकित्सक को बुलाकर नील गाय का इलाज कराया। तेंदुए द्वारा अचानक किए गए इस हमले से सादकपुर मलूकपुर उर्फ खिचड़ी, लाडलाबाद, बिलायत नगर सहित आसपास के गांव के ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है। उन्होंने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed