फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   new couple done corona test before marriage

सात फेरे लेने से पहले दूल्हा दुल्हन ने कराई कोरोना जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
new couple done corona test before marriage
मुरादाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अब दूल्हा दुल्हन भी सात फेरे लेने से पहले कोरोना जांच करा रहे हैं। जनपद में चार जगह ऐसी शादियां हुईं। जहां दूल्हा दुल्हन ने जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सात फेरे लिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी युवक निजी कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर है। उसका रिश्ता हरथला निवासी युवती से हुआ था। 20 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन लॉक डाउन की वजह से शादी टाल दी गई थी। अब 10 जून को चंद मेहमानों के बीच शादी की रस्में पूरी की गई। दोनों परिवारों ने प्रशासन से शादी के कार्यक्रम की अनुमति ली। इसके अलावा दूल्हा दूल्हन ने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिवार व चंद्र रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए हैं। इसके अलावा मझोला क्षेत्र में भी इसी तरह एक का शादी समारोह संपंन हुआ है। दूल्हा दुल्हन नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पंद्रह जून को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले इन्होंने भी कोरोना जांच कराई। जिसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। पाकबड़ा निवासी युवक ने भी शादी से पहले अपनी और अपनी पत्नी की कोरोना जांच कराई। जबकि भोजपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी ठाकुरद्वारा निवासी शिक्षक में हुई है। पांच जून को प्रशासन से अनुमति लेकर शादी की रस्में संपंन की गईं। लेकिन उसे पहले ही कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए शादी के बंधन में बंध गए। इनके अलावा भी अन्य दूल्हा दुल्हन ने कोरोना जांच कराई हैं। हालांकि जांच कराते वक्त किसी ने भी शादी के बारे में नहीं बताया है। डा. डीके प्रेमी ने बताया कि प्रतिदिन मुरादाबाद में पौने चार सौ लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक बारह हजार सात लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। सरकारी विभाग, गैर सरकारी, निजी कंपनी में कार्यरत और अन्य शहर व प्रदेशों से बाहर लोगों ने भी जांच कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed