{"_id":"62b4c427a797450c3214f00b","slug":"narmu-workers-demanded-out-turn-pomotion-for-maghana-and-sarita-city-news-mbd4324163109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघना, सरिता जैसे खिलाड़ियों को मिले आउट ऑफ टर्न प्रमोशन - नरमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघना, सरिता जैसे खिलाड़ियों को मिले आउट ऑफ टर्न प्रमोशन - नरमू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बड़ौदा हाउस नई दिल्ली में रेलवे प्रशासन के साथ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक हुई। इसमें नरमू के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने मेघना सिंह और सरिता सिंह जैसे खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति मिलनी ही चाहिए।
इसके अलावा मुरादाबाद मंडल से संबंधित कई मुद्दों पर सहमित बनी। इनमें सरप्लस केबिन मास्टर को शीघ्र ही अन्य पदों पर समायोजित करने, कॉलोनी इंस्पेक्शन ग्रुप की देखरेख के लिए एडीआरएम को नमित करने की मांग शामिल है। ट्रैकमैनों को सेफ्टी शू, सेफ्टी जैकेट आदि चीजें उपलब्ध कराने, रनिंग कर्मचारियों के ओवर टाइम की गणना करने के लिए क्रू मैनेजमेंट सिस्टम से लिंक करने के आदेश महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने जारी किए हैं। रनिंग कर्मचारियों को लाइन बॉक्स के स्थान पर ट्रॉली बैग देने के संबंध में यूनियन ने कहा कि पहले रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके बाद यूनियन से वार्ता कर निर्णय लिया जाए। कर्मचारी और उसकी पत्नी की मृत्यु होने पर आश्रित बच्चों को मेडिकल सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, इस पर जीएम ने शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। टिकट चेकिंग रेस्ट हाउस, पावर केबिनों पर एसी की सुविधा के लिए सहमित बनी। बैठक में संगठन के मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भाग लिया।