फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder accused recently released from jail along with his accomplices killed a firm employee In Moradabad

सुरेश का मर्डर: ईंट के हमले से टूटी सिर की हड्डियां, फुटेज में हमला करते दिखे आरोपी; जेल से छूटकर आया 'कातिल'

Thu, 03 Sep 2026 02:57 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 03 Sep 2026 02:57 PM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद में जेल से छूटे हत्यारोपी ने साथियों संग फर्म कर्मी की हत्या कर दी। आरोपियों ने सिर पर ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विवेक 15 दिन पहले जेल से छूटा था। पुलिस ने मामले में तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
murder accused recently released from jail along with his accomplices killed a firm employee In Moradabad
moradabad murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला के अमन शुक्ला हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आए विवेक शर्मा ने अपने साथी अभय और तुषार के साथ मिलकर मंगलवार की रात फर्म कर्मी सुरेश सैनी (45) की ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह सुरेश का शव शराब की दुकान के पास मिला तो इस सनसनीखेज वारदात का पता चला। सीसीटीवी कैमरे में भी तीनों हत्यारोपी हमला करते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज तीनों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर मानपुर नारायणपुर निवासी सुरेश सैनी फर्म में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी सुशीला, बेटी महक, संगीता और बेटा सुशांत है। सुरेश सैनी की पत्नी सुशीला ने बताया कि मंगलवार की शाम उसके पति फर्म से घर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात बजे वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। सुशीला और उसके परिवार के लोग सुरेश की तलाश में जुट गए थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने बताया कि सुरेश शराब की दुकान के पास पड़े हैं। 

 

पत्नी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि सुरेश खून से लथपथ हालत में पड़े थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद आस-पड़ोस के दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें तीन लोग सुरेश के सिर पर ईंट से हमला करते दिखाई दिए हैं। 

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से सुरेश पर हमला कर हत्या करने वालों की पहचान मझोला के सूर्य नगर निवासी अभय, मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी तुषार और कटघर के पीतल बस्ती निवासी विवेक शर्मा के रूप में हुई है। 

 

पुलिस टीमें तीनों की तलाश में जुटी है। आरोपी विवेक शर्मा पिछले साल जून माह में श्रमिक नेता संजीव शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। 15 दिन पहले ही आरोपी जेल से जमानत पर छूटा है जबकि तुषार भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

ईंट के हमले से टूट गई थीं सिर की हड्डियां 
मझोला के लाइन पार सूर्य नगर में सुरेश सैनी के सिर पर तब तक हमला किया गया जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। बुधवार शाम आई रिपोर्ट में पता चला है कि 12-14 हमले किए गए थे। इस हमले में सुरेश के सिर की हड्डियां टूट गई थीं। 

 

फुटेज में हमला करते दिखे आरोपी
पुलिस ने आस-पड़ोस के दुकानों की फुटेज खंगाली। जिसमें पता चला कि रात करीब एक बजे सुरेश पर हमला किया गया था। हमला करने के बाद उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर भाग गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed