फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP verified BJP's booth committees in Kanth-Chhajlet.

Moradabad News: सांसद ने कांठ-छजलैट में किया भाजपा की बूथ समितियों का सत्यापन

Fri, 04 Sep 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
MP verified BJP's booth committees in Kanth-Chhajlet.
कांठ। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर चल रहे शक्ति केंद्रों पर बूथ समितियों के सत्यापन अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को कांठ के कासमपुर स्थित शक्ति केंद्र पहुंची राज्य सभा सांसद/वरिष्ठ भाजपा नेत्री कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर बूथ समितियों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं बूथ संख्या 21 से 26 तक के बूथ अध्यक्षों एवं समिति सदस्यों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। सांसद ने बूथ समितियों के पदाधिकारियों से बूथ मंत्री, लाभार्थी प्रमुख, मन की बात कार्यक्रम प्रमुख, व्हाट्सऐप ग्रुप प्रमुख सहित बूथ स्तर पर सौंपे गए अन्य दायित्वों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और गतिविधियों की स्थिति को जानी। साथ ही कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से बूथ संपर्क अभियान चलाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने, पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मजबूत होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, मंडल प्रवासी चौधरी हुक्म सिंह, जिला मंत्री/मंडल प्रभारी विक्रांत सिंह, मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, जिला मीडिया सह प्रभारी सत्यवान सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री सुमित दिवाकर, पुष्पेंद्र चौधरी, प्रमोद चौहान, चंचल पाल, राजीव चौहान, सूरज सिंह आदि रहे। वहीं दूसरी ओर राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने छजलैट मंडल क्षेत्र के गांव कुडामीरपुर स्थित शक्ति केंद्र पर भी बूथ समितियों का सत्यापन कर कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती का आह्वान किया। यहां जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, मंडलाध्यक्ष आंचल चौधरी, मंडल प्रभारी लकी चौधरी डॉ. रामकिशोर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed