{"_id":"6a8b5ce1b5494363150b7f65","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-roadways-bus-on-highway-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112887-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 24 Aug 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। आगरा राजमार्ग पर रविवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार संभल जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी के भवांच गांव निवासी कुशल सिंह (20) की मृत्यु हो गई। बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कुशल सिंह और उसका तहेरा भाई ज्ञानेश कुमार रविवार सुबह थाना क्षेत्र के रामनगर गंगपुर गांव स्थित प्राचीन मंदिर में जात लगाने गए थे। दोनों भाई दोपहर लगभग दो बजे बाइक से वापस गंगपुर से बिलारी होते हुए अपने गांव भवांच जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिलारी नगर में हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर थाने की ओर मुड़ी तभी अचानक पीछे से आई रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे कुशल सिंह की बस के पिछले पहिये की चपेट में आ जाने से मौत हो गई और बाइक चला रहा उसका भाई ज्ञानेश गंभीर घायल हो गया।
बिलारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कुशल सिंह और ज्ञानेश दोनों बाइकसवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गई। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने कुशल सिंह को मृत घोषित कर दिया और ज्ञानेश कुमार को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में कुशल सिंह की मौत हो जाने की खबर पर उसके परिजनों समेत अनेक ग्रामीण पहले सीएचसी और उसके बाद थाना बिलारी पहुंचे। सर्किल के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह भी बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर पर सीएचसी पहुंच गए। मृतक कुशल सिंह के परिवार में पिता जंग बहादुर और माता सीमा देवी के अलावा दो छोटे भाई अजय कुमार और गिरीश कुमार हैं। मृतक अविवाहित था और अपने गांव में ही पिता के साथ खेती करता था। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बाइकसवार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।