फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead bodies boyfriend and girlfriend reached village, villagers were shocked during last rites

Moradabad: प्रेमी-प्रेमिका के शव पहुंचे गांव, अंतिम संस्कार के बीच फफक पड़े ग्रामीण.. ट्रेन से कट दी थी जान

Thu, 29 Feb 2024 09:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 09:58 AM IST
सार

पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती ने अमरोहा जिले में गले लगने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। दोनों के शव गांव पहुंचे तो लोग फफक पड़े। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे के बाद लोग सन्न हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Dead bodies boyfriend and girlfriend reached village, villagers were shocked during last rites
अमरोहा में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गले मिलने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी-प्रेमिका के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, दोपहर में तहेरे भाई की सगाई की रस्में सादगी से की गई। रस्में अदा करने के बाद मेहमान लौट गए। बृहस्पतिवार को बरात जाएगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बरात में भी कुछ ही लोग जाएंगे और सादगी से ही रस्में अदा की जाएंगी। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय युवक 12वीं कक्षा में पढ़ता था। युवक का अपने ही परिवार की रिश्ते की एक किशोरी से प्रेम संबंध थे। 16 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन


दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बुधवार को किशोरी के तहेरे भाई की सगाई होनी थी। मंगलवार की सुबह करीब सात किशोरी ने अपने घर वालों से कहा कि ताऊ के घर जा रही है। वहां मेहमानों के लिए खाना बनाना है। इसी बीच युवक भी अपने घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के चक्काली लेट रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए थे। यहां से दोनों मुरादाबाद की तरफ अमरोहा-पाकबड़ा बॉर्डर पर पहुंच गए थे। इसी दौरान गुवाहाटी एक्सप्रेस आ गई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लगे और ट्रेन के आगे कूद गए थे।

इसमें दोनों की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। अमरोहा देहात थाने की पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया था। देर रात दोनों के शव गांव लाए गए थे। बुधवार सुबह दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।


इसके बाद दोपहर में सादगी के किशोरी के चचेरे भाई की सगाई की रस्में पूरी की गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार को शादी है। बरात में भी कुछ लोग ही जाएंगे और सादगी से रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले आएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed