फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: All seven wonders of the world will be seen in Peetalnagar, MDA will build Bharat Darshan Park

Moradabad: पीतलनगरी में दिखेंगे दुनिया के सातों अजूबे, एमडीए बनाएगा भारत दर्शन पार्क, आठ करोड़ रुपये आएगी लागत

Sat, 01 Feb 2025 01:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:08 PM IST
सार

मुरादाबाद में नया भारत दर्शन पार्क बनने जा रहा है। जहां दुनिया के सात अजूबों समेत भारत की ऐतिहासिक इमारतों के मॉडल दिखेंगे। तीन एकड़ में बनने वाले इस पार्क का निर्माण कार्य फरवरी में शुरू होकर जुलाई तक पूरा होगा। यह पार्क पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
Moradabad: All seven wonders of the world will be seen in Peetalnagar, MDA will build Bharat Darshan Park
इस तरह नजर आएंगे लालकिला और कुतुब मीनार - फोटो : MDA

विस्तार

पीतलनगरी के लोगों को अब शहर में ही चीन की महान दीवार, ताजमहल जैसे दुनिया के सातों अजूबे देखने को मिलेंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की ओर से शहरवासियों को जल्द ही भारत दर्शन पार्क की साैगात मिलने जा रही है। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों के साथ ही अपने देश की मशहूर इमारतों के मॉडल भी देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


यह पार्क पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। नया मुरादाबाद के सेक्टर-2 में भारत दर्शन पार्क का निर्माण कार्य फरवरी में ही शुरू होने जा रहा है। करीब तीन एकड़ जमीन पर आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


15 फरवरी से पहले सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। पार्क में दुनिया के सातों अजूबे यानी इटली के रोमन कोलोसियम, जॉर्डन के पेट्रा, मेक्सिको के चिचेन इट्जा, ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर, पेरू के माचू पिच्चू, चीन की महान दीवार और ताजमहल के मॉडल देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एफिल टॉवर, कुतुब मीनार, राम मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चार मीनार, लाल किला जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाली इमारतों के मॉडल भी पार्क में बनाए जाएंगे। दुनियाभर में मशहूर इन इमारतों को देखने के साथ ही लोग उसके साथ फोटो भी खींच सकेंगे। यह पार्क हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से पार्क का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसी महीने निर्माण कार्य शुरू होगा और जुलाई तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।  एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि यह पार्क न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा, जो कम समय में भारत की प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को देखना चाहते हैं।

फुलवाड़ी बढ़ाएगी पार्क की शोभा

पार्क में हरे पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को अंदर काफी सुखद अहसास होगा। पार्क के अंदर तीन तरह की लेन होगी, जिसमें अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को लोग देख सकेंगे। यहां लोगों को आराम करने के लिए भी स्थान मिलेगा, जहां वहां गार्डेन में बैठकर पार्क की ठंडी हवा का भी लुत्फ ले सकेंगे। इसके अलावा पार्क में विभिन्न तरह के फूल वाले पाैधे भी उगाए जाएंगे, जिससे पार्क की शोभा बढ़ेगी।

पार्क में मिलेंगी यह सुविधाएं 

भारत दर्शन पार्क में पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां पार्किंग के साथ ही कैंटीन, बैठने के लिए बेंच, सामुदायिक शौचालय, पिंक टॉयलेट, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फव्वारे और रंगीन स्ट्रीट लाइटें लोगों को आकर्षित करेंगी। पार्क में लोग अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर आनंद ले सकेंगे।

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से यहां सिक्योरिटी गार्डों की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पार्क में टिकट दर निर्धारित की जाएगी, जिसके बाद लोग इस खूबसूरत पार्क की सैर कर सकेंगे।

भारत दर्शन पार्क शहर के टूरिज्म को नई दिशा देगा। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। इसी महीने से पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू होगा और जुलाई तक पार्क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। - अंजुलता, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण

एमडीए बोर्ड की बैठक चार को

एमडीए की बोर्ड बैठक चार फरवरी को होगी। पहले यह बैठक 23 जनवरी को होने वाली थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। एमडीए की सचिव अंजुलता के अनुसार बोर्ड की बैठक में प्राधिकरण के विकास एजेंडा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बजट संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी। बैठक का एजेंडा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

प्राधिकरण की योजना है कि वह अपनी सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करे। प्राधिकरण की ड्रीम्ड योजना में शामिल कांठ-दिल्ली रोड की कनेक्टिविटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है, जल्द ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा। वहीं, गागन पुल से लेकर जीरो प्वाइंट तक प्राधिकरण सड़क को स्मार्ट रूप दे रहा है। यह कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है। जीरो प्वाइंट तक की सड़क के बीच सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed