फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: List one thousand people ready for inauguration program, live telecast of PM Modi

Moradabad Airport: लोकार्पण कार्यक्रम के लिए एक हजार लोगों की सूची तैयार, पीएम मोदी का लाइव प्रसारण भी होगा

Tue, 05 Mar 2024 12:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 12:52 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण दस मार्च को करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस आयोजन में एक हजार लोग शामिल होंगे। अधिकारियों ने इसकी सूचनी तैयार कर ली है। पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण भी होगा। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: List one thousand people ready for inauguration program, live telecast of PM Modi
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के सपनों की उड़ान एक दशक के बाद पूरी होने वाली है। विमान (एस9-327) मुरादाबाद हवाई अड्डे से 10 मार्च को सुबह 10:25 बजे पहली उड़ान भरेगा। इंडोनेशिया के पायलट इसे चलाएंगे। हवाई अड्डे का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी आजमगढ़ से करेंगे। मुरादाबाद में लाइव प्रसारण देखने 1000 मेहमान हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने मेहमानों की सूची बना ली है। इसमें सांसद, विधायक से लेकर शहर के निर्यातकों, उद्यमियों, समाजसेवियों व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। एक-दो दिन में सभी के पास निमंत्रण पहुंच जाएगा। हवाई अड्डे पर पंडाल के लिए जगह बना ली गई है। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर भव्य आयोजन दिखाने का पूरा प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


वॉच टावर पर जवानों को तैनात कर दिया गया है। हवाई अड्डे के अंदर व बाहर हाईवे तक कड़ी निगरानी की जा रही है। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के 69 जवान तैनात किए गए हैं। इन सभी के रहने का प्रबंध पुलिस लाइन में किया गया है। इसके अलावा फायर फाइटर्स की टुकड़ी हवाई अड्डे पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

आठ को पहुंचा एटीसी स्टाफ, 10 को एयर होस्टेस

हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का जिम्मा एयरपोर्ट अथॉरिटी का रहेगा। इसके लिए चार स्टाफ तैनात किए जाएंगे, जोकि आठ मार्च को हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे। देश के सभी हवाई अड्डों से इस स्टाफ का संपर्क रहेगा। विमानों की स्थिति, पायलटों से सीधा संपर्क व मौसम का सटीक पूर्वानुमान देने में भी यहां से मदद मिलेगी। इसके अलावा विमान में तैनात एयर होस्टेस 10 मार्च को ही हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। हर विमान में एक-एक एयर होस्टेस की तैनाती रहेगी।

 

 

हवाई अड्डे पर मिलेगा स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन

जो यात्री फ्लाइट के लिए मुरादाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उन्हें भोजन की सुविधा भी कैंटीन पर मिलेगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही कैंटीन बनकर तैयार हो जाएगी। मुरादाबाद से लखनऊ का सफर 65 मिनट में पूरा होगा। साथ ही विमान छोटा होगा इसलिए उसमें भोजन परोसने की व्यवस्था नहीं रहेगी। यात्री कैंटीन से भोजन लेकर विमान में सवार हो सकते हैं। शौचालय की सुविधा भी विमान में नहीं मिलेगी।

 

 

हवाई अड्डे पर एक नजर

स्वामित्व - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
क्षेत्रफल - 1250 वर्ग मीटर
रनवे की लंबाई - 2112 मीटर
रनवे की चौड़ाई - 30 मीटर
लाइसेंस श्रेणी - 2बी वीएफआर
निर्माण में खर्च - 28.93 करोड़
विमान का प्रकार - डीएचसी-6-400
सेवा प्रदाता कंपनी - फ्लाई बिग

10 मार्च के लिए तैयारियां चल रही हैं। उद्घाटन के दिन भव्य आयोजन होगा। 1000 से ज्यादा मेहमान बुलाए जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासन, उद्यमी, निर्यातक, समाजसेवी आदि शामिल रहेंगे। उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण हवाई अड्डे पर होगा। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed