Moradabad: नशे में धुत रोडवेज के चालक ने मचाया आतंक, ई रिक्शा में मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने बस की तोड़फोड़
रोडवेज बस चालक ने नशे की हालत में ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर नौवीं वाहिनी पीएसी के सामने 45 सवारियां लेकर नजीबाबाद जा रही रोडवेज बस के चालक ने नशे की हालत में ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा में बैठीं तीन सवारियां और चालक अनिल घायल हो गया।
हादसे के बाद बस दौड़ाकर भाग रहे चालक ने पीएसी तिराहे पर गैस सिलिंडर लदे वाहन में भी टक्कर मार दी। इस हादसे से गुस्साएं लोगों ने बस रुकवा ली और चालक की जमकर पिटाई कर बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक, नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस शनिवार की दोपहर मुरादाबाद से नजीबाबाद जा रही थी। जिसमें 45 सवारियां सवार थीं। बस अड्डे से निकलने के बाद बस कांठ रोड से गुजर रही थीं। यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने शहर के अंदर से ही बस तेज रफ्तार कर दी।
पीलीकोठी तिराहे के पास भी उसे यात्रियों द्वारा टोका गया लेकिन उसने रफ्तार कम नहीं की। सिविल लाइंस क्षेत्र में नौवीं वाहिनी पीएसी के पास उसने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा दूर पलट गया और सवारियां इधर उधर गिर गईं।
इस हादसे में आशियाना कॉलोनी निवासी ई रिक्शा चालक अनिल को गंभीर चोट आई और तीनों महिला सवारियां भी घायल हो गईं। इस हादसे के बाद चालक ने करीब आधा किलोमीटर दूर पीएसी तिराहे पर गैस सिलिंडर लदे वाहन में टक्कर मार दी।
इसके बाद मौके पर लोग जुट गए और बस में सवारियां यात्री भी शोर मचाकर बस रुकवा ली। भीड़ ने चालक को नीचे खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद बस में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से मौके पर भीड़ जुट गई। जिस कारण कांठ रोड पर जाम लग गया।
लोग चालक को खींच कर ई रिक्शा के पास ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक अनिल को जिला अस्पताल भिजवा दिया जबकि तीनों सवारियां अपने परिजनों के साथ चलीं गईं। बस के चालक ने पूछताछ में अपना नाम प्रफुल विश्नोई बताया।
वह बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए परिवहन निगम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.