फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 70-year-old man dies of swine flu; he had a stent implanted two days earlier; 28 patients have test

मुरादाबाद: स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो दिन पहले पड़ा था स्टेंट, 28 मरीज मिल चुके हैं संक्रमित

Thu, 10 Sep 2026 01:09 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अभी तक जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Moradabad: 70-year-old man dies of swine flu; he had a stent implanted two days earlier; 28 patients have test
swine flu - फोटो : AI

विस्तार

हिमगिरी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से बुधवार को मौत हो गई। बुजुर्ग पहले से टीबी, मधुमेह, ब्लड प्रेशर और हृदय की बीमारियों से पीड़ित थे। दो दिन पहले ही उनके दिल में स्टेंट भी पड़ा था। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग का कांठ रोड स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार शाम उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन रात में तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां स्वाइन फ्लू की जांच के लिए नमूना लिया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुधवार दोपहर आई जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग के हृदय में स्टेंट पड़ा था और मंगलवार को उन्हें ठीक हालत में अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों पहले से मधुमेह समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। दीनदयाल नगर निवासी प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक की 30 अगस्त को स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी।

42 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जिले में एक और व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। शिवपुरी निवासी 42 वर्षीय दुकानदार चार दिन से बीमार हैं। मंगलवार को उन्होंने जांच कराई और बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि इसके साथ ही जिले में अब तक 28 लोगों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार की प्रक्रिया जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed