फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 10th class student brutally treated, kidnapped from car and taken to dhaba, dirty act

Moradabad: दसवीं की छात्रा से हैवानियत, कार से अगवा कर ढाबे में ले गए, दो ने पहरा तीसरे ने किया दुष्कर्म

Sun, 07 Jan 2024 10:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

डिलारी इलाके में स्कूल से घर जा रही नाबालिग छात्रा को तीन युवकों ने अगवा कर लिया।आरोपी उसे एक स्थानीय ढाबे पर ले गए। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एक चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: 10th class student brutally treated, kidnapped from car and taken to dhaba, dirty act
मुरादाबाद में छात्रा से गंदी हरकत (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिलारी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही दसवीं की छात्रा (14) को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे भोजपुर क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर ले गए। यहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके साथी कमरे के बाहर खड़े रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को डिलारा चौराहे के पास फेंक कर भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डिलारी क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर की सुबह वह स्कूल गई थी। अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह दस बजे छुट्टी लेकर अपने घर लौट रही थी। छात्रा अभी धोबियों वाले तालाब के पास ही पहुंची थी।
विज्ञापन


यहां पहले से मौजूद डिलारी के ढकिया निवासी नदीम, उसका साथी सोनू और मुकीम ने उसे जबरन अपनी कार में खींच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी हमीरपुर स्थित जुबली कार्बेट ढाबे पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आरोपी सोनू और मुकीम ने छात्रा और नदीम को एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि नदीम ने उसे डरा धमका कर साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया और डिलारी क्षेत्र में डिलरा चौराहे के पास फेंक दिया। उन्होंने धमकी दी कि कहीं किसी से शिकायत की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।

पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने मां बाप और चाचा को आपबीती सुनाई। तब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

सऊदी अरब से लौटा है आरोपी नदीम

मुख्य आरोपी नदीम सऊदी अरब में कार चलाता था। सऊदी अरब से लौटने के बाद आरोपी नदीम यहां अपनी कार चलाता है। सोनू अपने भाई की शादी में मिली कार चलाता है। इसके अलावा मुकीम भी टैक्सी चालक है। पुलिस ने तीनों की तलाश में उनके घर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गए हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed