फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mohammed Shami: Your performance gift for us, sister said - people will remember brother game

Mohammed Shami: 'तुम्हारा प्रदर्शन ही सबसे बड़ा तोहफा', खिलाड़ी की बहन बोलीं-भाई के खेल को दशकों रखा जाएगा याद

Mon, 20 Nov 2023 11:33 AM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:33 AM IST
सार

स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की फाइनल मैच से पहले बहन शबीना से बीच-बात हुई। वह पति के साथ शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचीं थी। उन्होंने परिवार के साथ गांव में मैच का आनंद लिया।

विज्ञापन
Mohammed Shami: Your performance gift for us, sister said - people will remember brother game
मोहम्मद शमी की बहन शबीना और माता अंजुम आरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई सलाम वालेकुम... वालेकुम सलाम दीदी, कैसी हो। यहां सब खैरियत है सिम्मी भाई, आप को खेलते देखना चाहती थी। अहमदाबाद तो नहीं आ सकी, लेकिन गांव आई हूं। अरे वाह... बताओ आपके लिए क्या लेकर आऊं गुजरात से। भाई मुझे क्या चाहिए बस भारतीय टीम के लिए किया गया तुम्हारा प्रदर्शन ही हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफा है, ऐसे ही खेलते रहो।

विज्ञापन


यह बातचीत फोन पर मुरादाबाद मंडल के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी व उनकी बहन शबीना के बीच हुई। शबीना जिनकी शादी जोया में हुई है, वह अपने पति के साथ 19 नवंबर को पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचीं। वहीं परिवार के साथ मैच का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि लोग मेरे भाई को इतना प्यार करते हैं, सरकार ने हमारे गांव को तवज्जो दी है।
विज्ञापन


यहां के बच्चे बड़े होकर सिम्मी जैसा बनना चाहते हैं। इससे बढ़कर खुशी एक परिवार के लिए क्या हो सकती है। क्रिकेट के हर चाहने वाले के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। इस दिन सिम्मी के खेल को दशकों तक लोग याद रखेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर दुआओं में रहीं मां अंजुम आरा

शमी के करीबी राजा, कारी मुनीब ने बताया कि मैच से पिछली रात शमी की मां अंजुम आरा ठीक से सो नहीं सकीं। वह पूरी रात अल्लाह से यही दुआ करती रहीं कि विश्वकप की ट्रॉफी भारतीय टीम के हाथ में हो। शुक्रवार को शमी से फोन पर उनकी बात हुई थी।


करीब डेढ़ घंटे की बातचीत में मैच को लेकर उन्हें आशीर्वाद देती रहीं। बताया कि गांव में अधिकारियों के साथ प्रदेश भर से मीडिया के लोग मौजूद हैं। शमी ने मां से कहा कि गावं में स्टेडियम बनेगा तो बच्चों को खेतों में नहीं खेलना पड़ेगा, कोचिंग लेने मुरादाबाद तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

सिम्मी भाई के नाम पर हो स्टेडियम

शमी के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी युवा मोहम्मद जैद, अरबाज, मोहम्मद अनस आदि का कहना है कि हमें क्रिकेट खेलने के लिए जो माहौल मिला वो सिम्मी भाई की देन है। गांव में जो नई पिच बनी है वो युवा खिलाड़ियों ने खुद बनाई है। मैदान की देखरेख सब मिलकर करते हैं।



यदि गांव में स्टेडियम बनेगा तो श्रमदान भी करेंगे। हमें व आने वाली पीढ़ियों को यह तोहफा मिला है कि अब गांव में खेल सुविधाएं बढ़ेंगी। युवाओं का कहना है कि स्टेडियम का नाम सिम्मी भाई के नाम पर ही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed