{"_id":"58642a574f1c1b724feeb0cd","slug":"mla-free-eve-teaser","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल-100 ने पकडे़ 15 मनचले तो विधायक जी चौकी से छुड़ा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल-100 ने पकडे़ 15 मनचले तो विधायक जी चौकी से छुड़ा ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सीएम यूपी डायल-100 की शुरूआत कर जहां महिलाआें, बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के जनप्रतिनिधि ही उनके प्रयास को पलीता लगा रहे हैं।
ऐसा ही मामला बुधवार को सामने में आया, जब डायल-100 पुलिस ने स्कूल के बाहर छेड़खानी की एक शिकायत पर करीब 15 मनचलों को दबोच लिया और उन्हें चौकी ले आया गया। मामला अभी चौकी तक ही पहुंचा था कि एक विधायक मौके पर पहुंचे और अपने रसूख के बल पर मनचलों को चौकी से ही छुड़ाकर ले गए हैं। मामला आशियाना चौकी क्षेत्र का का है।
आशियाना चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के बाहर अक्सर छात्राओं पर मनचले फब्तियां कसते हैं। छेड़खानी कर उन्हें परेशान करते हैं। बुधवार को भी मनचलों ने स्कूल की छात्राओं पर फब्तियां कसी। इसकी सूचना एक छात्रा ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर डायल-100 की पुलिस वैन मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने छात्राओं पर फब्तियां कस रहे करीब 15 मनचलाें को दबोच लिया, जो कि अलग अलग गुट बनाकर स्कूल के पास खडे़ थे। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस की टीमें आशियाना पुलिस चौकी पहुंची।
उधर, मनचलों के परिजनों ने अपने बच्चों को छुड़ाने के लिए ‘विधायक जी’ से गुहार लगाई तो तुरंत आशियाना पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पर अपने रसूख का इस्तेमाल का कर विधायक ने सभी मनचलों को चौकी से ही छुड़ा लिया। जनप्रतिनिधि की मनचलों पर मेहरबानी ने छात्राओं को एक बार फिर से मुसीबत में डाल दिया है।