फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MBBS student missing from hostel

टीएमयू हॉस्टल से एमबीबीएस का छात्र लापता, केस दर्ज

Mon, 18 Apr 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
MBBS student missing from hostel
लापता ऋषभ - फोटो : अमर उजाला
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का एमबीबीएस प्रथम वर्ष का एक छात्र ऋषभ भारद्वाज रविवार को शाम करीब सात बजे से यूनिवर्सिटी हॉस्टल से लापता है। गाजियाबाद के इस छात्र ने अपने रूम में एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि दादा - दादी की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई जाए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सुरक्षा निदेशक ने पाकबड़ा थाने में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। टीएमयू के सुरक्षा निदेशक आरपी गुप्ता ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर रविवार को देर रात छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरपी गुप्ता ने कहा है कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में वसुुंधरा निवासी ऋषभ पुत्र कुलभूषण भारद्वाज टीएमयू में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह यूनिवर्सिटी कैंपस में ही हॉस्टल में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रविवार को शाम सात बजे से वह हॉस्टल से गायब है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। यूनिवर्सिटी और पुलिस की ओर से छात्र के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed