फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   married woman hanging in the trap

गृहकलह में फांसी पर झूली विवाहिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
married woman hanging in the trap
मुरादाबाद। रतनपुर कलां गांव में मामूली बात पर एक विवाहिता फंदे पर झूल गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी सतीश सिंह पेशे से फोटोग्राफर है। गांव में ही उसकी दुकान है। उसकी शादी करीब नौ साल पहले कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी छाया पुत्री छोटे सिंह के साथ हुई थी। दो दिन से पति और पत्नी के बीच बच्चों को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। गुरुवार सवेरे भी दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सतीश खेत पर चला गया। सतीश ने बताया की उसने जब घर पर आकर देखा तो उसकी पत्नी कमरे के अंदर फंदे पर झूल रही थी। उसने जैसे- तैसे पत्नी का शव छत से उतारा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पहुंचे महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई लोकेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पोस्टमार्टम की मांग की है। भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed