फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maa Tujhe Pranam: Car-Bike rally begins in Moradabad, caravan continues to grow with patriotic slogans

Maa Tujhe Pranam: मुरादाबाद में कार-बाइक रैली गूंजे भारत माता के जयकारे, देशभक्ति के तरानों ने भरा जोश

Fri, 11 Aug 2023 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:08 AM IST
सार

मुरादाबाद में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तिरंगा कार-बाइक रैली निकाली गई। इसमें शहर भर के लोग शामिल हुए। छात्र समेत सभी गणमान्य हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Car-Bike rally begins in Moradabad, caravan continues to grow with patriotic slogans
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बाइक कार रैली निकली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम  के तहत निकली रैली का मार्ग में जगह-जगह फूल बारिश कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों ने रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर मां भारती को नमन किया। जगह-जगह गूंज रहे देशभक्ति के तराने आने वाले स्वतंत्रता दिवस के स्वागत के लिए जोश भरते रहे। मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे मेयर विनोद अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने तिरंगा फहराकर रैली का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Car-Bike rally begins in Moradabad, caravan continues to grow with patriotic slogans
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बाइक कार रैली निकली - फोटो : अमर उजाला

रैली में सबसे आगे भारत बैंड के सदस्य थे, जिन्होंने देशभक्ति की धुन और गानों से समां बांध दिया। ऐ मेरे वतन के लोगों, कर चले हम फिदा जान-आे-तन साथियों, वंदे मातरम, मेरे देश की धरती, मेरा कर्मा तू, मेरा रंग दे बसंती चोला गानों ने युवाओं में जोश का संचार किया। रैली व्हाइट हाउस बैंक्वेट हॉल के सामने से शाहपुर तिगरी तिराहे से होते हुए गौतम बुद्ध पार्क कांशीराम नगर, सोनकपुर पुल, अकबर का किला, मधुबनी, पीएसी तिराहा, पीलीकोठी चौराहा से होकर जिगर मंच पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Car-Bike rally begins in Moradabad, caravan continues to grow with patriotic slogans
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बाइक कार रैली निकली - फोटो : अमर उजाला

यहां पर तिरंगे को सलामी देकर यात्रा का समापन किया गया। मेयर ने रैली के समापन की औपचारिक घोषणा की। साथ ही मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा से मदालसा शर्मा, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ महानगर से राजेश रस्तोगी, जयदेव यादव, राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राहुल सेठी, राजीव राठौर, शिबू पांडे, जितेंद्र राजपाल, वेद प्रकाश सैनी, शहजाद सिद्दीकी, फरीद मलिक, महेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। 

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Car-Bike rally begins in Moradabad, caravan continues to grow with patriotic slogans
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बाइक कार रैली निकली - फोटो : अमर उजाला

देशभक्ति संग शिव भक्ति का मिलन

कांठ रोड पर कई बार देशभक्ति और शिवभक्ति का मिलन भी देखा गया। कई स्थानों पर कार-बाइक रैली और अलग-अलग जनपदों के कांवडि़ए साथ चले। इस दौरान भोलेनाथ की जय और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। एक डीजे पर भोले के भजन बज रहे थे और दूसरे डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे। इस अनोखे नजारे से सभी में उत्साह का संचार कर दिया।

रैली का स्वागत

कांशीरामनगर स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास पंजाबी संगठन ने अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली का स्वागत किया। संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपने वाहनों से भाग लिया। कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, नरेंद्र सिक्का, सुमित कत्याल, इंद्रजीत चड्ढा, अरुण ठाकुर, भरत अरोड़ा, नीटू डोडा, मोनू गावा, राजीव राठौर, शिबू पांडे, जितेंद्र, राजपाल आदि मौजूद रहे।

Maa Tujhe Pranam: Car-Bike rally begins in Moradabad, caravan continues to grow with patriotic slogans
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बाइक कार रैली निकली - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों ने लगाए भारत माता के जयकारे

जैसे ही यात्रा कांशीराम नगर स्थित सेंटमीरा अकादमी स्कूल पहुंची तो वहां पर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रैली का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे से वातावरण गूंजने लगा। इस दौरान प्रधानाचार्य पारुल अग्रवाल, हरीश तिवारी, तनु गुपता, नीलू खन्ना, अंकुर सक्सेना, केदारनाथ, अनुज सक्सेना, मनोज शर्मा, ललित पसरीचा, विश्व कुमार गुप्ता, अमित चौहान, साक्षी तलवार, अभिषेक सुमन, राहुल शर्मा, रोहित सिंह, नितिन यादव, अंकुर मलिक शामिल रहे। 

व्यापारियों ने बरसाए फूल

व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मण्डल विपिन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश अरविन्द अग्रवाल, अग्रिम गुप्ता, मनु मेहरोत्रा, अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, रूपेश अग्रवाल, हर्षित चावला, संजय सहगल, विपिन गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विक्रांत भारद्वाज, अजय सहगल, मनीष अग्रवाल, अकाशदीप अग्रवाल, सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता आदि व्यापारियों ने मधुबनी पर फूल बारिश कर और जलपान कराकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed