फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Linked mobile number to bank account, withdrew money.

Moradabad News: बैंक खाते से लिंक कराया मोबाइल नंबर, 874975 रुपये निकाले

Thu, 23 Jul 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 23 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Linked mobile number to bank account, withdrew money.
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन पर धोेखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि ट्रक स्वामी के बैंक खाते से एक आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा लिया जिसके बाद पेटीएम के माध्यम से 8 लाख 74 हजार 975 रूपये की धनराशि निकाल ली। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी मुशाहिद ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया था कि 12 मार्च 2020 को उसने ट्रक पर एचडीबी बैंक से 936653 रूपये का लोन कराया था जिसमें एचडीबी बैंक द्धारा उसके बैंक खाते से 874975 रुपये प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज, बीमा आदि काटकर एनआईएफटी द्धारा ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि मुशाहिद के आईसीआईसीआई बैंक खाते में छल कपट करने के उद्देश्य से षड़यंत्र रचकर आरोपी बबलू ने अपना मोबाइल नंबर धोखाधड़ी करके कुछ बैंक कर्मचारियों से हमसाज होेकर उसके बैंक खाते पर दर्ज करा लिया और फोनपे के माध्यम से धीरे धीरे करके पीड़ित ने बैंक खाते से 874975 रूपये निकाल लिए। ट्रक चालक का आरोप है कि इस षड़यंत्र में उसके भाई जाबिर और मजाहिर भी शामिल हैं जिस पर घर से एटीएम चोरी का भी आरोप है। तीनों आरोपियों ने षड़यंत्र रचकर उसके बैंक खाते से 874975 रूपये निकाले हैं। इस बावत से कुंदरकी थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का कहना कि मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed