{"_id":"69276b8caa801945b9030d67","slug":"lic-employee-dies-in-accident-before-cousin-sisters-wedding-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-779391-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चचेरी बहन की शादी से पहले हादसे में एलआईसी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चचेरी बहन की शादी से पहले हादसे में एलआईसी कर्मी की मौत
विज्ञापन
अगवानपुर। छजलैट से घर आते समय हरथला की हिमगिरी कॉलोनी निवासी एलआईसी कर्मी सुष्मिता वोहरा (21) की स्कूटी में शेरुवा चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से घर में चल रही चचेरी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरथला की हिमगिरी कॉलोनी निवासी सुष्मिता वोहरा चंदौसी के एलआईसी ऑफिस में कार्यरत थीं। परिवार में मां गीता, भाई मनीष व शिवम के अलावा बहना मनीषा हैं। सुष्मिता परिवार में सबसे छोटी थीं। परिजनों के अनुसार, दो दिसंबर को सुष्मिता की चचेरी बहन की शादी थी और घर में खुशी का माहौल था। बताया कि बुधवार को सुष्मिता स्कूटी द्वारा छजलैट से घर आ रही थी। इसी दौरान शेरुआ चौराहे पर ट्रक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सुष्मिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में कॉसमॉश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया। सूचना मिलने पर अस्तपाल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।